(India)
सोनम ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मैं अपने डैडी के बहुत करीब हूं, वह एक अच्छे सलाहकार हैं, वह बिल्कुल कड़क नहीं हैं, मैं अपने पिता से अपने काम और प्यार से जुड़ी बातें साझा करती हूं और वह ये राज की बातें मेरी मम्मी तक को नहीं बताते." सोनम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' के प्रचार में व्यस्त हैं, इसमें वह एक मुंहफट और चुलबुली युवती की भूमिका में हैं, अपनी भूमिका के बारे में सोनम ने कहा, "मैं हर फिल्म के लिए तैयारी करती हूं, लेकिन इस फिल्म के लिए मैंने ढेर सारी किताबें पढ़ी, मैंने ठग पर लिखी किताबें भी पढ़ी."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।