16 जनवरी को पूरे देश में रिलीज होने जा रही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी यानि मैसेंजर ऑफ गॉड पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। सेंसर बोर्ड ने ये कहते हुए बाबा की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड की रिलीज पर रोक लगाई कि इसमें राम रहीम ने खुद को भगवान के रुप में पेश किया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। फिलहाल फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजा गया है। आखिरी फैसला आने के बाद ही बोर्ड फिल्म को प्रमाण पत्र देगा। गौरतलब है कि 16 जनवरी को मैसेंजर ऑफ गॉड फिल्म रिलीज करने की तैयारी थी। इस फिल्म का पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। साथ ही खबरों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने भी सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।