फिर टली MSG की रिलीज
(DELHI, India) डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैंसेजर ऑफ गॉड' आज रिलीज नहीं होगी. MSG को सेंसर बोर्ड से जुड़ी ट्रिब्यूनल ने क्लीरिएंस तो दी थी, लेकिन मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया था, जब सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने पद से इस्तीफा दे दिया. अध्यक्ष के बाद बोर्ड के 8 सदस्यों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया था. इन्हीं विवादों की वजह से फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है.
राम रहीम और उनके समर्थकों को उम्मीद है फिल्म को सोमवार तक सर्टिफिकेट मिल जाएगा. अगर ऐसा नहीं होता तो सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वे अपना पक्ष रखेंगे.पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए MSG पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा हरियाणा में भी फिल्म को बैन करने की मांग तेज हो रही है. नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) इस फिल्म के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रही है. गुड़गांव में फिल्म के प्रीमियर पर भी खूब हंगामा मचाया गया.MSG की रिलीज डेट पहले 16 जनवरी रखी गई थी, इसके बाद खबर आई कि फिल्म को 18 या 23 जनवरी को रिलीज किया जा सकता है. 16 और 18 को तो यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी, अब देखना होगा कि 23 तारीख को यह फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।