फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले दिनों सरकार पर कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाकर लीला सैमसन ने इस पद से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा सरकार ने नौ अन्य सदस्यों की नियुक्ति करके बोर्ड का पुनर्गठन किया है। अध्यक्ष के तौर पर निहलानी की नियुक्ति तीन साल या अगले आदेश तक के लिए की गई है। पहलाज जाने-माने निर्देशक गोविंद निहलानी के बड़े भाई हैं। उन्होंने आंखें, तलाश, द हंट बिगिन्स और शोला और शबनम जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। पिछले सप्ताह लीला सैमसन के इस्तीफे के बाद बोर्ड के बाकी सभी सदस्यों ने भी अपने पद छोड़ दिए थे। सरकार ने सैमसन की ओर से लगाए गए आरोपों का सख्त तरीके से विरोध किया है। आरोपों के जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया से उचित दूरी बनाकर रखती है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।