(India)
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्मकार एकता कपूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म में अजहरुद्दीन के किरदार के लिए इमरान हाशमी का चयन किया गया है। फिल्म का निर्देशन ऐंथनी डिसूजा करेंगे। चर्चा है कि इस फिल्म में अजहरुउद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार जैकलीन फर्नांडीस निभाती नजर आ सकती हैं। संगीता के किरदार के लिए पहली पसंद करीना कपूर थीं, लेकिन करीना ने ‘उड़ता पंजाब’ साइन कर ली और डेट्स की दिक्कत के कारण फिल्म में काम करने से मना कर दिया। चर्चा है कि जैकलीन ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट दे दिया है और फिल्म निर्माता जल्द ही उनको फाइनल करने पर कोई फैसला कर सकते हैं। फिल्म में अजहर की पहली पत्नी नौरीन के किरदार में प्राची देसाई नजर आएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।