मशहूर गायक और म्यूजिक कम्पोजर शेखर सेन को संगीत नाटक अकादमी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सेन इस पद पर पांच साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक, शेखर सेन तुरंत प्रभाव से पांच साल के लिए संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। पद्मश्री पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित सेन तुलसी, कबीर, विवेकानंद, साहब और सूरदास जैसे अपने मोनोएक्ट म्यूजिक प्ले के लिए मशहूर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।