अपने मंत्रियों की संख्या घटकर सिर्फ नौ बचने के कारण बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने घोषणा की है कि वह 18 महत्वपूर्ण विभागों का कार्य स्वयं ही देखेंगे. पूर्व में उनके पास मात्र नौ विभाग थे. मांझी अब गृह, वित्त, मंत्रिमंडल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन, उर्जा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सूचना एवं जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, वाणिज्यकर, भवन निर्माण, जल संसाधन, वन्य एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य, गन्ना उद्योग, पिछडा एवं अतिपिछडा कल्याण और पशु संसाधन विभाग का कार्यभार संभालेंगे. मांझी ने इसके अतिरिक्त अपने अन्य मंत्रिमंडल सहयोगियों को पहले से उनके पास मौजूद विभागों के अतिरिक्त दो-दो अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है. ये सभी विभाग गत सात फरवरी को 20 मंत्रियों के इस्तीफा दे दिए जाने के कारण रिक्त हुए थे. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधानसचिव बी प्रधान ने बताया कि राज्यपाल के प्रधानसचिव की ओर से एक पत्र आने के बाद ऐसा किया गया. उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों को उनके पास मौजूद विभागों के अलावा दो-दो अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है और बाकी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे.
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।