(Mumbai, Mumbai)
मुंबई। 2002 में 'हिट एन रन केस' में सलमान खान की गिरफ्तारी का गवाह मुंबई पुलिस का एक कॉन्स्टेबल लापता है। इस कॉन्स्टेबल को गवाह के तौर पर पुलिस को कोर्ट में पेश करना है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस इन्हें अभी तक ढूंढ नहीं पाई।बक्कल नंबर 2985 का यह कॉन्स्टेल उस वारदात के बार रिटायर हो चुका है। पिछले महीने कोर्ट ने आरटीओ प्रमुख और इस कॉन्स्टेल का बयान रिकॉर्ड करके अदालत में 10 फरवरी तक जमा कराने के लिए कहा था।अभियोजन पक्ष के वकील प्रदीप घरत का कहना है कि बांद्रा पुलिस ने कॉन्स्टेबल को ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन इतने कम समय में इसे नहीं ढूंढा जा सका। हम उनके बयान के लिए और इंतजार नहीं कर सकते क्योंकि गुरुवार से केस का ट्रायल रोजाना होना है।अभियोजन पक्ष इस कॉन्स्टेबल से पूछताछ करना चाहता है क्योंकि सलमान की गिरफ्तारी के वक्त और उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाते हुए वह उनके साथ था। वैसे एक सब इंसपेक्टर को तलाश लिया गया है, जो उस वक्त सलमान के साथ था। इस सब इंसपेक्टर से अगले हफ्ते पूछताछ की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।