आजादी के मुद्दे पर अनुष्का बात करते हुए कहती हैं, 'मैं एक ऐसी जगह पर रहना चाहती हूं, जहां मैं अपनी सोच की आजादी के साथ जी सकूं।' उन्होंने बताया कि 'फिल्म 'एनएच-10' में मैं अन्याय और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती हूं। निजी जीवन में भी इन हालात से गुजरी हूं। संघर्ष के दिनों में मुझे ऑटो से ट्रेवल करना पड़ता था, तब कई बार ऑटो चालकों से झगड़ा हो जाता था, क्योंकि वो मुझे रियर व्यू से घूरते थे।
बच्चों का खेल नहीं है अनुष्का की ये फिल्म देखना!फिल्म प्रोड्क्शन पर अनुष्का कहती हैं कि फिल्म प्रोडक्शन को लेकर कोई योजना नहीं बनाई थी। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म के बाद प्रोड्यूसर बन जाऊं। कहानी सुनी तो मुझे बहुत पसंद आई। लगा कि लोगों को अच्छी लगेगी। बस सोचा कि इसे बेहतरीन बनाने के लिए मैं जो कर सकती हूं, करूंगी। निर्माता के रूप में नाकाम होने का डर नहीं है। मेरा मानना है कि फिल्म अच्छी होगी तो जरूर चलेगी।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।