अमिताभ बच्चन ने की भारत-पाक मैच के दौरान कमेंट्री
(MANIPUR, International) सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने आज भारत और पाकिस्तान के बीच एडीलेड में चल रहे विश्व कप क्रिकेट मैच में कमेंट्री की.अमिताभ ने राहुल द्रविड़, शोएब अख्तर, अरूण लाल और कपिल देव के साथ कमेंट्री की. उन्होंने कमेंट्री के दौरान क्रिकेट से जुड़ी अपनी कई यादों को साझा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह वह, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 2011 विश्व कप फाइनल में भारत की श्रीलंका पर जीत के बाद कार लेकर सड़क पर उतरे थे इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय पारी ज्यादा देर तक नहीं देखते क्योंकि उन्हें डर लगता है कि भारत कहीं इस वजह से हार ना जाये. वह करीब एक घंटे कमेंट्री बाक्स में रहे.बालीवुड के कई सितारों ने उनकी कमेंट्री की तारीफ ट्विटर के जरिये की. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा ,‘‘ कभी कमेंट्री इतनी दमदार नहीं लगी. भारत पाकिस्तान मैच में उन्हें लाइव कमेंट्री करते देखना शानदार रहा.’’

रितेश देशमुख ने लिखा ,‘‘ स्टार स्पोर्ट्स पर अमिताभ बच्चन लाइव. और क्या चाहिये. भारत पाकिस्तान मैच और अमिताभ बच्चन.’’

आलिया भट्ट ने लिखा,‘‘ मैं भी मैच देख रही हूं. भारत पाक मैच में किसी भारतीय की रूचि ना हो, यह नहीं हो सकता और अमिताभ बच्चन से हम सभी प्यार करते हैं.’’

शाहिद कपूर ने लिखा ,‘‘ क्या सुहानी सुबह है. भारत पाकिस्तान मैच और कमेंट्री के लिये अमिताभ बच्चन.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।