बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर को जमानत मिल गई है। कल वर्सोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गीता ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसा वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास यारी रोड पर मोहन मेडिकल के बाहर हुआ। गीता अपनी एकॉर्ड कार से जा रही थी तभी उन्होंने मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए व्यक्ति का नाम निसार मोहम्मद सैयद (28) है और वो मेडिकल स्टोर से कुछ दवाईयां लेकर बाहर निकल रहा था, तभी गीता की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पेशे से इलैक्ट्रीशियन नासिर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।