राज्यसभा में पारित हुआ खनिज और खदान संशोधन विधेयक
(India)
खनिज और खदान संशोधन विधेयक 2015 राज्यसभा में पास हो गया है. इस बिल के पक्ष में 117 वोट पड़े, जबकि 69 सांसदों ने इसका खिलाफ वोट डाला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने इस विधेयक के खिलाफ मत दिया. जबकि सरकार के इस महत्वाकांक्षी बिल का टीएमसी, बीएसपी, बीजेडी, एनसीपी, जेएमएम, एसपी और एआईएडीएमके ने समर्थन किया. वहीं, जेडीयू ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट किया. खनिज और खदान संशोधन विधेयक 2015 में खनिजों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए खदानों की नीलामी की प्रणाली पेश की गई है. आपको बता दें कि सरकार ने इस विधेयक से संबंधित अध्यादेश जारी किया था. ये अध्यादेश पांच अप्रैल को निष्क्रिय होने वाला था. अब यह विधेयक अध्यादेश की जगह लागू हो जाएगा.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।