पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर दिल्ली के पाक उच्चायोग में आयोजित डिनर पार्टी में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत पूर्व आर्मी चीफ और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह भी शिरकत करने पहुंचे.उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार को एक राज्य मंत्री को भेजना होता है. उन्होंने मुझे भेजा और मैं वहां गया और वापस आया.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें कार्यक्रम में शरीक होने को कहा था, उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मुझे वहां जाने को कहा था । वीके सिंह इस कार्यक्रम में करीब 10 मिनट तक रुके। इस दौरान पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने उनका स्वागत किया। बासित के संक्षिप्त संबोधन के बाद वीके सिंह कार्यक्रम से तुरंत निकल गए।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।