सलमान रुश्दी की तारीफ करने पर भारतीय मूल की लेखिका पर हमला
(International)
साउथ अफ्रीका में भारतीय मूल की एक महिला साहित्यकार को सलमान रुश्दी की तारीफ करना महंगा पड़ गया। जैनब प्रिया डाला नाम की इस लेखिका को न सिर्फ भद्दी गालियां दी गईं, बल्कि बुरी तरह पीटा भी गया। पिछले हफ्ते डरबन के एक स्कूल में सलमान रुश्दी की तारीफ कर दी थी। इस बात से कई लोग नाराज चल रहे थे। गुस्साए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे पर ईंट से वार किया गया। जैनब अपनी किताब श्व्हाट अबाउट मीराश् लॉन्च करने वाली थीं। हमलावरों ने उनका पीछा उनके होटल से ही करना शुरू कर दिया था। जब वह अपनी कार से जा रही थीं, उसी वक्त तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी कार का रास्ता रोका। जब उन्होंने कार रोकी तो तीनों युवक उनकी तरफ आए। एक के पास कथित तौर पर चाकू था। उसने जैनब की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उन्होंने जैनब के चेहरे पर ईंट से वार किया और भद्दी गालियां दीं। ख्साभाररू नई दुनिया,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।