नरेंद्र मोदी जीवन में काफी संघर्ष करने के बाद प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यही संघर्ष अब एक फिल्म में देखने को मिलेगा। बॉलीवुड में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है जिसमें नरेंद्र मोदी का किरदार परेश रावल निभाएंगे। परेश रावल इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ हैं। परेश रावल को लगता है कि नरेंद्र मोदी का किरदार निभाना एक कलाकार के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे निभाने की वो पूरी शिद्दत से कोशिश करेंगे। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम क्या होगा, यह तय नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।