अमिताभ बच्चन को मिला पद्म विभूषण
(India)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को अमिताभ बच्चन और कई हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। अमिताभ, मलुर रामास्वामी श्रीनिवासन और के.के. वेणुगोपाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। मलुर को यह सम्मान विज्ञान तथा इंजीनिरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा विधिवेत्ता वेणुगोपाल को राजनीतिक मामलों में विशेष कार्यो के लिए यह सम्मान दिया गया है। करीम अल हुसैनी आगा खान को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए. प्रोफेसर मंजुल भार्गव, जाह्नू बरुआ को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वही बॉलिवुड के बीते जमाने के सुपर स्टार दिलीप कुमार के लिए भी पद्मविभूषण सम्मान की घोषणा की गई, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे दिलीप कुमार यह अवॉर्ड लेने के लिए यहां खुद उपस्थित नहीं हो सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।