रिया सेन के घर में लगी आग
(India)
मुंबई में अभिनेत्री रिया सेन का अंधेरी स्थित घर भीषण आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गया. हादसे के वक्त घर में अपनी मां मुनमुन सेन के साथ रिया मौजूद थीं.मुम्बई के अँधेरी इलाके के रुइया पार्क बिल्डिंग की छठी मंजिल पर अभिनेत्री रिया सेन अपनी माँ मून मून सेन और पिता के साथ रहती हैं. बीती रात लगबग डेढ़ बजे घर में भयानक आग लग गई. अफरा तफरी के बीच परिवार बिल्डिंग से नीचे आया. दमकल विभाग ने पहुचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रिया सेंन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. ऐसा बताया जा रहा है कि आग करीब डेढ़ बजे के आस पास लगी थी. यहाँ रहने वाले लोगो के मुताबिक रिया सेन के घर में लगे ए.सी. धमाका होने के वजह से आग लगी थी और फिर आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. आग लगने की वजह साफ नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।