कान फिल्म फेस्टिवल में दो भारतीय फिल्में
(India)
प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल ने अपनी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार भारत की दो फिल्में अनसर्टेन रिगार्ड के लिए चुनी गई हैं। इनमें से एक हिंदी फिल्म मसान और दूसरी पंजाबी फिल्म चैथी कूट है। मसान के निर्देशक नीरज घेवन हैं। वे गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप के सहायक थे। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है,जिसे वरूण ग्रोवर ने लिखा है। बनारस की बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म की पूरी शूटिंग बनारस में की गई है। बनारस के मणिकर्णिका घाट के आसपास चार किरदारों में उलझी इस कहानी में ऋचा चड्ढा और विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दूसरी फिल्म चैथी कूट के निर्देशक गुरविंदर सिंह हैं। उन्होने इसके पहले अन्हे घोड़े दा दान नामक पंजाबी फिल्म निर्देशित की थी। इस बार उन्होंने 1984 के बैकग्राउंड पर सिख समुदाय के खौफ की कहानी कही है। यह फिल्म एक पंजाबी कहानी पर आधारित है। दोनों युवा फिल्मकारों की फिल्मों का कान फिल्म फेस्टिवल में अनसर्टेन रिगार्ड में चुना जाना एक उपलब्धि है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।