सलमान खान की पॉपुलरिटी के पीछे हैं इनका हाथ
(DELHI, India) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर ही सोशल मीडिया को लेकर लेकर चर्चा में रहते हैं. वह कभी अपने फिल्म की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं तो कभी किसी हिरोइऩ की तस्वीर. कभी तो सलमान कुछ भी लिख देते हैं कभी अच्छे ट्टिवट्स भी होते हैं.लेकिन क्या आपको पता है कि उनके टाइमलाइऩ पर ये सब कौन पोस्ट करता है? नहीं ना, तो हम नहीं खुद सलमान खान ने इसके बारे में ट्विटर पर बताया है.सलमान खान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर गुरूवार को अचानक एक लड़की की तस्वीरें पोस्ट करने लगे. करीबा चार-पांच तस्वीरें शेयर करने के बाद सलमान खान ने बताया कि उनका नाम हीरल ठक्कर है.आपको बता दें कि हीरल सलमान खान की मैनेजिंग टीम से है और सलमान खान का ट्विटर हैंडल भी वही मैनेज करती हैं. इस बार सलमान खान ने उनकी तस्वीर और उनके बारे में इसलिए बताया है कि ताकि जब सलमान खान 'Out Of Reach' हों तो उनके फैंस और चाहने वाले उनके बारे में हीरल से पूछ सकें या फिर अपना फीडबैक उन्हें दे सकें.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।