विदेशी बैंकों में जमा काले धन का मुद्दा गरमाता जा रहा है. इस मामले में आज होने वाली सुनवाई में सरकार हलफनामा दायर करके अपना पक्ष रखेगी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार को यह आदेश दिया था कि वह हलफनामा दायर कर बताए कि काला धन वापस लाने के मुद्दे पर अब तक उसने क्या किया. हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि काला धन रखने वालों की एचएसबीसी बैंक की सूची में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की कोशिश की जा रही है और उन सबके खिलाफ सबूत हैं। एचएसबीसी की सूची में 628 नाम हैं।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके दावा किया गया है कि विदेशी बैंकों में देश का 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का काला धन जमा है. जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था.
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।