सलमान के हिट एंड रन केस में इस दिन आएगा फैसला
(India) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ा हिट एंड रन मामला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सबूतों और गवाहों पर अदालत में जिरह पूरी हो चुकी है। अब इस मामले में अदालत 6 मई को अपना फैसला सुनाएगी। हिट एंड रन मामले में सलमान खान को फंसाने मनगढ़ंत सबूत तैयार किए इससे पहले निचली अदालत ने शनिवार को सलमान के वकील श्रीकांत शिवाडे द्वारा आखिरी दलील के लिए और समय दिए जाने के अनुरोध को ठुकरा दिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 27 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। वहीं बचाव पक्ष ने गवाह के तौर पर सिर्फ सलमान के ड्राइवर अशोक सिंह को पेश किया, जिसकी गवाही भी सवालों के घेरे में है। इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वापस गौरतलब है कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए थे। इस मामले में अभिनेता पर गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।