ऋषि कपूर ने कहा- मैं रणबीर का पोस्ट बॉक्स नहीं हूं!
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने फैंस से अक्सर ही बातें करते हैं. लेकिन इन दिनों उन्हें एक बात परेशान कर रही हैं. इनकी परेशानी ये है कि फैंस आजकल उनके बारे में कम और उनके बेटे रणबीर के बारे में खूब सवाल करते हैं और मैसेज भी छोड़ते हैं.अब रणबीर से संबंधित सवालों से परेशान हो चुके ऋषि कपूर ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर ही जाहिर की है. ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है, "मैं रणबीर का पोस्ट बॉक्स नहीं हूं, रिपीट कर रहा हूं कि मैं रणबीर का पोस्ट बॉक्स नहीं कि आप रणबीर के लिए यहां मैसेज डालें या कुछ पोस्ट करें. थैंक्यूं, हमेशा आपका- ऋषि कपूर।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।