ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘रंगभेद’ वाला विज्ञापन वापस लेगी कंपनी
(DELHI, DELHI) ऐश्वर्या राय के एक बच्चे के साथ अभिनीत ‘रंगभेद’ विज्ञापन को लेकर इंटरनेट पर मचे बवाल के बीच आभूषण कंपनी ने अब इस विज्ञापन अभियान को वापस लेने का फैसला किया है.अभिनेत्री कल्याण ज्वेलर्स की देश की ब्रैंड एम्बेसडर हैं लेकिन एक प्रमुख दैनिक अखबार में इसके प्रिंट विज्ञापन के छपने के बाद से अभिनेत्री को कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी.पूर्व विश्व सुंदरी को लिखे एक खुले पत्र में इस विज्ञापन का हिस्सा बनने पर उनकी आलोचना की गई, जो बाल मजदूरी को भी प्रचारित करता है. इसके कारण ऐश्वर्या को एक बयान देना पड़ा है कि विज्ञापन में बदलाव किया गया था जिसके लिए ब्रैंड की क्रिएटिव टीम जिम्मेदार है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।