सलमान को सजा पर अभिजीत का विवादास्पद बयान
(India)
फिल्म अभिनेता सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड के कई लोग उनके समर्थन में सामने आए है... हेमा मालिनी, सुभाष घई, अनिल शर्मा रितेश देशमुख और गायक अभिजीत जैसी शख्सियतों ने बयान दिए है.... 12 साल पुराने गैर इरादतन हत्या के मामले में 49 वर्षीय सलमान को दोषी पाया गया है. उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है. सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड के सिंगर अभिजीत ने ट्वीट कर कहा की बॉलीवुड गहरे सदमे में है.... उन्होंने कड़े शब्दों में ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जताई और लिखा की ..कुत्ता रोड पर सोयेगा तो कुत्ते की मौत मरेगा... रोड गरीब के बाप की नहीं है.. मैं एक साल तक बेघर था लेकिन कभी भी फुटपाथ पर नहीं सोया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।