सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू
(India)
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। सलमान के भाई अरबाज हाईकोर्ट के लिए निकल चुके हैं। इधर सलमान की बहन अलवीरा और दोस्त बाबा सिद्दीकी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट में सलमान के केस का नंबर दूसरा है। याचिकाकर्ता आभा सिंह का कहना है कि सलमान को जमानत मिलने की संभावना ज्यादा है। हाईकोर्ट में सलमान के केस की पैरवी अमित देसाई करेंगे। अगर सलमान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलती है, तो उन्हें मुंबई सेशन्स कोर्ट में सरेंडर करना होगा और उन्हें सीधे आर्थर रोड जेल भेज दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।