शाहरूख खान के घुटने का ऑपरेशन सफल
(India)
सुपरस्टार शाहरख खान के बाएं पैर के घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है और उन्हें चार दिन तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। शाहरख ऑपरेशन से पहले घुटने के दर्द को नजरअंदाज कर राहुल ढोलकिया की फिल्म रईस की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।उ न्होंने ट्वीट किया, क्या अस्पतालों में भी फ्रीक्वेंट फ्लायर्स माइल्स की व्यवस्था है। अगर ऐसा है, तो मैं कुछ अस्पतालों का मालिक बन जाऊंगा। मैं अपने घुटनों पर बैठकर प्रार्थना कर रहा हूं। मेरा साथ देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। यह ऑपरेशन करने वाले संजय देसाई ने कहा, 49 वर्षीय शाहरुख के बाएं घुटने का ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑर्थोस्कोपिक ऑपरेशन हुआ। खान के घुटने में बार-बार दर्द हो रहा था और पिछले कुछ महीनों से उनका बायां घुटना सूजा हुआ था। वह स्वस्थ हैं और उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। शाहरुख कई बार चोटिल हो चुके हैं। पिछले साल फराह खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर के प्रचार के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।