अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार
(India)
अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वो बिल्कुल ठीक हैं, उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता वाली बात नहीं है। उनकी बेटी एशा देओल ने भी ट्वीट कर उनके श्फिट एंड फाइनश् होने की सूचना दी है। साथ ही उनके प्रति चिंता जताने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया है। खबर आई थी कि कमजोरी की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि बाद में कहा गया कि वो सिर्फ रूटीन चेक-अप के लिए वहां गए थे और पूरी तरह से ठीक हैं। इसके साथ ही उनके एक फिल्म की डबिंग में व्यस्त होने की जानकारी भी दी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।