ताजमहल दुनिया का तीसरा सबसे खूबसूरत स्थल
(India)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन का लुत्फ उठाने वाले सैलानियों ने ताजमहल को दुनिया का तीसरा सबसे खूबसूरत स्थल बताया है। यह जानकारी मंगलवार को एक अग्रणी वेबसाइट ने दी। ट्रिप एडवाइजर 2015 के अनुसार, द टावर ऑफ लंदन को पहले स्थान पर रखा गया है। दूसरा स्थान एडिनबर्ग कैसल को मिला है। ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में सफेद संगमरमर से बनवाया था। यूनेस्को ने इसको 1983 में विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। इसका दीदार करने के लिए हर वर्ष ढेरों विदेशी सैलानी आते हैं। हालांकि यहां आने वालों में घरेलू सैलानियों की संख्या भी कम नहीं होती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।