मैगी मामले में अमिताभ को नहीं मिला कोई नोटिस
(India)
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैगी मामले में उन्हें अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है, फिर भी वह कानूनी कार्यवाहियों में पूरा सहयोग करेंगे। महानायक ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले ही मैगी का प्रचार करना छोड़ दिया था। अमिताभ बच्चन मैगी के ब्रांड एंबेस्डर रह चुके हैं और इस बाष्त बिहार की एक अदालत ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। 72 वर्षीय अमिताभ ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मुझे अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। जैसे ही मुझे मिलेगा, मैं उसे अपने वकीलों के समक्ष रखूंगा। हम कानून के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।