सिंगर मीका सिंह को मिली जमानत
(India)
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार सिंगर मीका सिंह को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। राजधानी के इंद्रपुरी थाने में मीका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस बीच जिस कार्यक्रम में यह घटना हुई थी उसकी संचालिका ने डॉक्टर पर आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कराया है।इस मामले में मीका को गिरफ्तारी के लिए नोटिस भी भेजा गया था। घटना दिल्ली ओप्थोलमोलोजीकल सोसाइटी की ओर से इंद्रपुरी स्थित दिल्ली पूसा इंस्टीट्यूट मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।