सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लता के खिलाफ ये एफआइआर तमिल फिल्म कोच्चाडियन से जुड़े विवाद में दर्ज की गई है। लता पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि लता ने जाली लेटर हैड कोर्ट में जमा कराए। फिल्म में रजनीकांत और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। शिकायत कर्ता ने लता पर धोखधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह मामला फिल्म श्कोच्चिडियनश् की पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा है, जिसमें लता को करीब 14 करोड़ रुपये की रकम अदा करनी थी। पुलिस ने बताया, श्हमने लता रजनीकांत पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। लता के खिलाफ यह शिकायत की गई है कि लता रजनीकांत ने वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रेस क्लब के जाली लेटर हैड का इस्तेमाल किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।