राजपाल यादव ने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर कॉमेडियन की थी। आज फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक कॉमेडियन के तौर पर ही देखा जाता है। लेकिन राजपाल ने यह कहकर सबको चैंका दिया कि वह ‘कॉमेडियन’ नहीं हैं। हाल ही में राजपाल यादव की फिल्म थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस इस फिल्म में भी वह कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ हितेन तेजवानी भी हैं। ऐसा नहीं है कि राजपाल ने सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में ही काम किया है। वह श्डरना मना हैश्, श्डरना जरूरी हैश् और मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी फिल्मों में गंभीर किरदार भी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा, मुझे कॉमेडियन कभी नहीं बनना था और मैं अपने आपको कॉमेडियन मानता भी नहीं हूं। लेकिन मुझ पर एक कॉमेडियन का टैग लगा दिया गया है, जिसे हटाने की जंग मैं पिछले दस साल से लड़ रहा हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।