मिनिषा लांबा ने चोरी-चुपके शादी की
(India)
लगता है ये सीजन फिल्मी शादियों का है। एक तरफ जहां शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ मिला कुनिस की एटन कचर के साथ गुपचुप शादी ने चैंका दिया है और अब खबर है मिनिषा लांबा ने भी चोरी-चुपके अपने ब्वॉयफ्रेंड रयान थाम से शादी कर ली है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने धूम-धाम शादी करने की बजाय रजिस्टर्ड शादी करने का फैसला किया। दोनों ने शादी की पार्टी भी दी, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए। इनमें पूजा बेदी भी थीं, जो रयान थाम की कजिन हैं। सबसे पहले उन्होंने ही ट्विटर पर दोनों की शादी की खबर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।