विश्व विरासत की सूची में भारत का कोई स्थल शामिल नहीं
(India)
यूनेस्को द्वारा जारी की गई विश्व विरासत की सूची में भारत का कोई स्थल शामिल नहीं है। भारत ने इसके लिए 46 नामों की सूची भेजी थी। इसमें सिक्किम के खंगचेंदजांगा नेशनल पार्क, सारनाथ के बौद्ध स्मारक, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर और ओडिशा की चिल्का झील का नाम शामिल था। यूनेस्को की नई सूची में फ्रांस का चंपागेन और टेक्सास का अलामो को शामिल किया गया है। फ्रांस, नार्वे और तुर्की के दो-दो स्थान इस सूची में जगह पाने में कामयाब रहे हैं। जबकि ईरान, सऊदी अरब जापान सिंगापुर और इजरायल के स्थान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नार्वे में पर्वतों, झरनों और नदी घाटी के बीच बसा खूबसूरत रजुकन-नोटाडन को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसको 20वीं सदी के आरंभ में इसे कृषि उत्पादन के लिए तैयार किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।