गजेंद्र चैहान ने आलोचकों को दिया जवाब
(India)
एफटीआईआई के चेयरमैन पद पर नियुक्त होने वाले ऐक्टर गजेंद्र चैहान को बॉलिवुड के दिग्गजों की आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उन्होंने पलटवार किया है। गजेंद्र चैहान अब तक अपनी नियुक्ति पर हुए विवाद पर खामोश थे, लेकिन अब उनका कहना है कि उन्हें सलाह देने वाले ऋषि कपूर और अनुपम खेर कौन हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी गजेंद्र चैहान को सलाह दी है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार हर जगह आरएसएस कैडर के लोगों को थोपना चाहती है। वहीं अनुपम खेर और ऋषि कपूर के अलावा रसल पुकुट्टी ने भी ट्विटर पर लिखा, कि अनुपम खेर ही नहीं, अरुण जेटली ने भी हमें एक मीटिंग में बताया कि हमनें सर्वश्रेष्ठ विकल्प नहीं चुना, लेकिन एक सरकार के तौर पर हम फैसला वापस नहीं ले सकते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।