सामने आया कपिल शर्मा की फिल्म को पोस्टर
(India)


अपने टीवी शो में जबरदस्त कॉमेडी से हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले कपिल शर्मा जल्द बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ 25 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है, जिसको देखने के लिए उनके फैंस जरूर बेकरार होंगे। फिलहाल उन्होंने ट्वीट कर अपनी इस फिल्म का एक मजेदार पोस्टर जारी किया है, जो ये रहा। आप खुद ही देख लीजिए। उन्होंने यह भी बताया है कि इसका ट्रेलर 13 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। यह एक कॉमिक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है और इसमें एली अवराम, मंजरी फडनीस, अरबाज खान, वरुण शर्मा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया है। वो काफी समय बाद कोई कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।