सोनू निगम राधे मां की तुलना मां काली से की
(India)
बॉलीवुड प्ले बेक सिंगर सोनू निगम ने दहेज मामले में फंसी राधे मां के समर्थन में कई ट्विट किए, फेसबुक पोस्ट की। इसमें पहले तो उन्होंने रोध मां की तुलना मां काली से कर डाली। जब बवाल उठा तो सफाई देते समय भी कंट्रोवर्सियल उदाहरण पेश किए। सोनू निगम ने ट्विटर पर राधे मां का समर्थन करते हुए कई ट्विट किए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ऐसा देश जहां कम कपड़ों में चित्रित की जाने वाली काली मां की पूजा की जाती है, वहां कोई किसी के पहनावे से कैसे किसी के बारे में फैसला कर सकता है! इस पोस्ट पर उठे बवाल पर सोनू निगम ने सफाई देते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया कि, मैं उनके बारे (राधे मां) में कुछ नहीं जानता... कभी मिला भी नहीं.... लेकिन मेरी नजरों में वह किसी की पत्नी है, किसी की बेटी है और कई लोग उसे मां के नाम से पुकारते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।