एसएस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ को 20वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(बीआइएफएफ) में दिखाया जाएगा। ये फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। बीआइएफएफ 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। राजमौली ने ट्विटर पर बताया कि बीआइएफएफ में उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। 4, 7 और 9 अक्टूबर को फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी लेकिन एसएस राजमौली 4 अक्टूबर को ही स्क्रीनिंग पर मौजूद रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।