पाकिस्तान की अदालत ने देश में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर स्थाई प्रतिबंध लगाने से इन्कार कर दिया है। लाहौर हाई कोर्ट ने गुरुवार को याचिका खारिज करते हुए याची को संस्कृति मंत्रालय के समक्ष अपनी बात रखने का निर्देश दिया है। लाहौर हाई कोर्ट ने ही जमात-उद दावा प्रमुख और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज मुहम्मद सईद की याचिका पर सैफ अली खान और कट्रीना कैफ अभिनीत फिल्म श्फैंटमश् पर रोक लगा दी थी। कॉमेडियन इफ्तिखार अहमद ठाकुर ने कोर्ट में याचिका दायर कर भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज करने पर रोक लगाने की मांग की थी। याची के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि 28 अगस्त को भारत ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भीषण गोलीबारी की थी। इसमें आठ पाकिस्तानियों की मौत हो गई थी। बड़े अफसोस की बात है कि ऐसे माहौल में पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय संस्कृति और उसके सिनेमा को बढ़ावा देने में जुटे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।