फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ देखकर रो पड़े आमिर खान
(India)
आमिर खान इन दिनों ट्विटर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार ऐसा उनकी किसी फिल्म या टॉक शो को लेकर नहीं है बल्कि वो ‘कट्टी-बट्टी’ फिल्म को लेकर खबर में हैं। उन्हें फिल्म ‘कट्टी-बट्टी’ की स्क्रीनिंग के वक्त रोते हुए देखा गया। ऐसा दूसरी बार है जब मिस्टर परफेक्शनिसट को स्क्रीनिंग के वक्त रोते देखा गया। इससे पहले सलमान खान की श्बजरंगी भाईजानश् की स्क्रीनिंग पर भी वो अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाए थे और उनकी आंखें छलक पड़ी थीं। आमिर ने कहा कि वह अपने इमोशन्स को छुपाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मैं जिस तरह का इंसान हूं उसे किसी से छुपाना नहीं चाहता। मुझे रोते हुए कैमरे में कैद किया जाता है तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।