ताजमहल का दीदार करना हुआ महंगा
(India)
ताजमहल सहित देश के सभी स्मारकों को देखने के लिए सैलानियों को एक नवंबर से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टिकट कीमतें बढ़ाने के लिए एएसआई ने अधिसूचना जारी कर दी है। एएसआई के मुताबिक ताजमहल देखने के लिए विदेशी सैलानियों को अब 1250 और देसी सैलानियों को 40 रुपये चुकाने होंगे। पुरातत्व विभाग ने टिकटों में बढ़ोतरी के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक कर दिया। स्मारकों पर बढ़ाई जाने वाली दरों के संबंध में 45 दिन तक कोई भी आपत्ति दाखिल कर सकता है। ये आपत्तियां सीधे दिल्ली स्थित पुरातत्व विभाग के मुख्यालय में दर्ज कराई जा सकेंगी। आपत्तियां देखने के बाद टिकटों की दरों को लागू किया जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।