गुलाम अली के खिलाफ अभिजीत ने किए विवादास्पद ट्वीट
(India)
पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का कार्यक्रम तो रद्द हो गया लेकिन मुद्दा अभी भी ठंडा नहीं पड़ा है। बॉलीवुड के गायक अभिजीत ने इस मामले पर कुछ ट्वीट किए हैं जो बेहद विवादास्पद हैं। उन्होंने पहले भी सलमान खान के समर्थन में काफी आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। अब देखना ये होगा कि इन ट्वीट्स पर क्या प्रतिक्रियाएं सामने आएंगी। गौरतलब है कि गुलाम अली का शो मुंबई में होना था जो शिवसेना के विरोध के बाद रद्द हो गया। इसके बाद उनका पुणे का शो भी रद्द हो गया। इसके बाद दिल्ली सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार ने गुलाम अली को वहां शो करने के लिए निमंत्रण दिया। हालांकि इन निमंत्रणों पर अभी तक गुलाम अली की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।