चितचोर, ‘अंखियों के झरोखे सेश् समेत कई फिल्मों में मधुर और भावपूर्ण संगीत देकर अंधता को पराजित करने वाले मशहूर संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार रवींद्र जैन का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 71 साल के थे. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लीलावती अस्पताल में जैन के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिसके कारण सुबह चार बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्हें उनके बहुमुखी संगीत और हिम्मत नहीं हारने के जज्बे के लिए स्मरण किया जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।