हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में छह दशक तक दर्शकों के दिल पर राज करने वाले अशोक कुमार का आज जन्मदिन है। उन्होंने शुरुआत में श्न्यू थिएटरश् मे बतौर लैबोरेट्री असिटेंट काम किया। इसके बाद बॉम्बे टॉकीज मे काम कर रहे उनके बहनोई ने अपने पास बुलाया। एक फिल्म के लीड हीरो के बीमार हो जाने की वजह से अशोक को पहली फिल्म मिली। इसी तरह बतौर एक्टर उनका करियर शुरू हुआ। उनके जन्मदिन पर पढ़ें कुछ ऐसे ही दिल्चस्प किस्से। अशोक कुमार बॉलीवुड में दादा मुनि के नाम से मशहूर थे। उनका नाम कुमुद कुमार गांगुली उर्फ अशोक कुमार था। वह इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता हुए जिन्होंने एंटी हीरो की भूमिका भी निभाई थी। उनकी छवि एक सदाबहार एक्टर की थी। पिछली शताब्दी के चालीस के दशक में एक्टर्स की छवि परंपरागत एक्टर की होती थी जो रूमानी और साफ सुथरी भूमिका किया करते थे। अशोक कुमार फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे एक्टर हुए जिन्होंने एक्टर्स की परंपरागत शैली को तोड़ते हुये फिल्म श्किस्मतश्में ऐंटी हीरो की भूमिका निभाई थी। अशोक का जन्म बिहार के भागलपुर शहर में 13 अक्तूबर 1911 को एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था। अशोक कुमार ने अपनी शुरुआती शिक्षा खंडवा शहर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिर्वसिटी से पूरी की जहां उनकी दोस्ती शशाधर मुखर्जी से हो गई जो उन्हीं के साथ पढ़ा करते थे।।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।