जॉन अब्राहम के पैर की सर्जरी
(India)
बॉलीवुड के हंक हीरो जॉन अब्राहम के पैर की सर्जरी हुई है। दरअसल जॉन की आने वाली फिल्म फोर्स 2 की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई जिसके बाद उनके पैर की सर्जरी करनी पड़ी। 42 साल के अभिनेता ने फेसबुक पर यह तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को सर्जरी के बारे में बताया जॉन ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए फेसबुक पर लिखा, श्शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया। सर्जरी के बाद हर दिन बेहतर हो रहा हूं और जल्द ही सेट पर वापसी करूंगा। मेरे डॉक्टर्स और नर्सों को भी शुक्रिया।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।