यूं तो अमिताभ बच्चन अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं और उनके गाए गानों के लाखों प्रशंसक भी हैं लेकिन एक नया खुलासा संगीतकार अमित त्रिवेदी ने किया है कि बच्चन गाना गाते वक्त शर्माते हैं। त्रिवेदी ने बच्चन के आने वाले टीवी शो आज की रात है जिंदगी का शीर्षक गीत तैयार किया है। त्रिवेदी ने बताया कि बच्चन साहब बड़े शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने ने कहा कि वह मेरे सामने नहीं गा सकते। वह लोगों के सामने गाने से बड़ा शर्माते हैं। लेकिन जब एक बार वह सजह हो गए और सब कुछ ठीक हो गया, उनके साथ गाना रिकॉर्ड करना बहुत अच्छा रहा। इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। बच्चन का यह शो स्टार प्लस पर 18 अक्तूबर से प्रसारित होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।