सलमान और सोनम ने किया खादी का प्रचार
(India)
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री सोनम कपूर को भारत के फैशन डिजाइन काउंसिल (एफडीसीआई) की ‘हट्स टू हाई स्ट्रीट’ पहल के लिए खादी का प्रचार करते देखा गया। सलमान ने सोनम के साथ अहमदाबाद आईआईएम परिसर में रैम्प वॉक कर खादी का प्रचार किया। खादी को फिर प्रचलन में लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को ध्यान में रखते हुए गैर-लाभकारी संगठन, एफडीसीआई ने अपनी अनूठी पहल के दूसरे संस्करण में आईआईएम के लुईस खान प्लाजा में खादी को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर रोहित बाल और राजेश प्रताप सिंह जैसे कई जाने-माने डिजाइनरों सहित नए डिजाइनरों द्वारा पेश संग्रहों में भारतीय विरासत की झलक देखी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।