पुणे में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का विरोध
(India)
बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म श्बाजीराव मस्तानीश् का बीजेपी ने पुणे में विरोध किया है. विरोध के चलते सिटी प्राइड थियेटर में सुबह 8 बजे का शो रद्द कर दिया गया है. बीजेपी सांसद अनिल शिरोले ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा है कि इतिहास से छेड़छाड़ ठीक नहीं है.इससे पहले पाकिस्तान सेंसर बोर्ड से श्नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेटश् लेने में नाकामयाब रही थी, लेकिन बाद में फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने में कामयाब हो गई थी. पाकिस्तान में पहले फिल्म को मुस्लिम और इस्लाम विरोधी कहते हुए इसकी रिलीज को बैन किया गया था, हालांकि बाद में कई संवादों को म्यूट करके फिल्म को रिलीज कर दिया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।