उत्तर भारत के अधिकतर भागों में रविवार को कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप बढ गया। वहीं राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से भी नीचे चला गया। जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड से कुछ राहत रही। दिल्ली में सुबह का तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। लोगों के दिन की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा रहा व दृश्यता सीमा घटकर 400 मीटर रह गई
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।