उदयपुर में लोककलाओं के महाकुंभ शिल्पग्राम मेले का सोमवार को रंगारंग आगाज हुआ। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में हुए इस उद्घाटन कार्यक्रम में देश भर से आये कलाकारों ने मेहमानों का अपनी अपनी कलाओं से स्वागत किया। वहीं राज्यपाल और गृहमंत्री ने नगाड़ा बजाकर शिल्प और कला के इस महाकुंभ का आगाज किया। इस मौके पर हजारों की तादाद में शहरवासी इसके साक्षी बने। दस दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ के दौरान उदयपुर आने वाले पर्यटकों और शहरवासियों को 21 राज्यों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।